रोहित ड्रेसिंग रूम में सबको खुश रखते हैं, वह खुशमिजाज हैं: पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत ने कहा है कि रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर युवा खिलाड़ियों के साथ अबतक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, "वह ड्रेसिंग रूम में सभी को खुश रखते हैं क्योंकि वह बल्लेबाज़ों को अच्छा प्रदर्शन करने देते हैं और किसी तरह का दबाव नहीं डालते। रोहित खुशमिजाज़ व्यक्ति हैं...और मूड को हल्का रखते हैं।"