रोहित ने अगर हैट्रिक वाला कैच पकड़ लिया होता तो अक्षर के नाम कौन-कौनसे रिकॉर्ड दर्ज हो जाते?
कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ आज अक्षर पटेल की हैट्रिक बॉल पर कैच पकड़ लेते तो अक्षर आईसीसी वनडे इवेंट में डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी होते। इसके अलावा वह पुरुषों के आईसीसी इवेंट्स में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर भी बन जाते। वह चैंपियंस ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिनर होते।