रोहित ने अपने नाम किया एक और कीर्तिमान, IPL में अब तक सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं यह कारनामा

मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा शनिवार को आईपीएल में 600 चौके जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में सर्वाधिक चौके जड़ने का रिकॉर्ड शिखर धवन (768) के नाम है। उनके बाद विराट कोहली और डेविड वॉर्नर का स्थान है जिन्होंने आईपीएल में क्रमश: 711 व 663 चौके जड़े हैं।