रोहित ने वाइड लाइन से बाहर गेंद फेंकने पर आकाश दीप को लगाई फटकार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को ब्रिसबेन टेस्ट में टीम के तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप को वाइड लाइन से बाहर गेंद फेंकने पर फटकार लगाई। इस गेंद को विकेटकीपर ऋषभ पंत ने डाइव मारकर बड़ी मुश्किल से रोका। हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किए गए आकाश दीप ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में सिर्फ 1 विकेट लिया।