रोहित ने विराट कोहली के आगे झुकाया सिर, टीम बस में लगाया गले; वायरल हुआ वीडियो

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत की वनडे टीम के रियूनियन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रोहित शर्मा नए वनडे कप्तान शुभमन गिल को गले लगाते दिख रहे हैं। टीम बस में चढ़ने के दौरान रोहित ने सिर झुकाकर विराट कोहली का अभिवादन किया और उन्हें गले भी लगाया। वीडियो पर फैन्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।