रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के किए पूरे
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 92 रन की पारी खेलते हुए कैरेबियाई टीम के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किए। वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 671 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।