रोहित ने वनडे वर्ल्‍ड कप फाइनल हारने के बाद बताई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की अहमियत, जानें क्या कहा?

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वनडे वर्ल्‍ड कप हारने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की अहमियत बताई है। उन्होंने कहा, "उस समय पर ऐसा कहा था कि हमारे लिए तो 50 ओवर का वर्ल्‍ड कप, वर्ल्‍ड कप जैसा है लेकिन इसमें (चैंपियंस ट्रॉफी) कोई कमी नहीं है...ये भी...अरे आप मुझसे पूछो कितना वो लगता है ये जीतने के लिए।"