रोहित व कोहली की इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी रही फीकी, नहीं चला दोनों का बल्ला

रोहित शर्मा और विराट कोहली 223 दिन बाद इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी पर कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित पर्थ में पहले ODI में जॉश हेज़लवुड की गेंद पर 8(14) रन पर आउट हुए जबकि विराट कोहली मिचल स्टार्क की बॉलिंग पर आठ बॉल में डक पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर यह कोहली का पहला ODI डक है।