भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में 56-गेंदों में शतक जड़ा है। रिंकू के 106*(60) रनों की पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 368 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में चडीगढ़ 140 रनों पर ऑल-आउट हो गई। गौरतलब है, इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी विजय हज़ारे ट्रॉफी में शतक जड़ा था।