रोहित शर्मा 740 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डक पर हुए आउट
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा डक पर आउट हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 740 दिन के बाद वह डक पर आउट हुए हैं। वह आखिरी बार 2024 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ही टेस्ट मैच में डक पर आउट हुए थे। वहीं, वनडे में वह आखिरी बार 2023 में शून्य पर आउट हुए थे।