रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह करेंगे भारत की कप्तानी: गौतम गंभीर

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रोहित शर्मा के अनुपस्थित रहने पर उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम की अगुआई करेंगे। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मुंबई में गौतम गंभीर ने कहा, "बुमराह उप-कप्तान हैं इसलिए ज़ाहिर है कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में वह कप्तान होंगे।"

Load More