रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 9 महीने में ही जीता अपना दूसरा ICC खिताब

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है जो रोहित शर्मा की कप्तानी में 9 महीने में भारत का दूसरा आईसीसी खिताब है। इससे पहले पिछले साल जून में भारत ने रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।