पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई के प्रभादेवी में ₹26.3 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा है। अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 2,760.40 वर्ग फीट है और उसके साथ 3 डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी हैं। यह डील 12 दिसंबर 2025 को पंजीकृत हुई थी जिसके लिए ₹1.31 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्री शुल्क चुकाया गया।