रोहित शर्मा के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं, वह बेहतरीन इंसान हैं: गंभीर

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत के चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि रोहित शर्मा के साथ उनका शानदार रिश्ता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक बेहतरीन इंसान हैं और यही बात महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "जब आप एक अच्छे इंसान होते हैं तो आप एक अच्छे लीडर भी बनते हैं।"