भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की संन्यास की अटकलों पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 'इंडिया टुडे' से कहा है, "रोहित के संन्यास की चर्चा क्यों हो रही है? यह सवाल ही क्यों उठ रहा? उन्होंने कुछ महीने पहले टी-20 विश्वकप जीता है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं...लेकिन रोहित बहुत अच्छा खेल रहे हैं।"