रोहित शर्मा जैसा कोई नहीं! यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत की जीत के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी के सभी चार प्रमुख टूर्नामेंट्स के फाइनल तक अपनी टीम को ले जाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए। रोहित ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचाया है।