चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार अपने बेटे अहान संग तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में रोहित अपनी गोद में अहान को लिए दिख रहे हैं और पास में उनकी बेटी समायरा भी नज़र आ रही हैं। पिछले साल नवंबर में रोहित दूसरी बार पिता बने थे।