रोहित शर्मा ने बताया उन्होंने अपनी पहली कमाई से क्या खरीदा था
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि उन्होंने अपनी पहली कमाई से अपना पहला फोन खरीदा था। उन्होंने कहा, "परिवार से दूर रहने के कारण उनसे बात नहीं हो पाती थी। बाकी लोगों के पास फोन था। मैंने दैनिक भत्ते बचाकर फोन खरीदा था। जब मुझे पहली बार BCCI से चेक मिला तो उसे घरवालों को दिया था।"