रोहित शर्मा ने मैदान में यशस्वी जायसवाल को लगाई फटकार, कहा- 'गली क्रिकेट खेल रहा है क्या?'

मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में सिली पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फटकार लगाई। दरअसल, स्टीव स्मिथ के शॉट खेलने के बाद जायसवाल उछल पड़े थे जिसपर रोहित ने कहा, "गली क्रिकेट खेल रहा है क्या? नीचे बैठे रह, (बल्लेबाज़) जब तक बॉल नहीं खेलता है तब तक उठोगे नहीं।"