रोहित शर्मा ने वनडे में लगातार 12वीं बार टॉस हारने के साथ अपने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा संयुक्त रूप से सर्वाधिक टॉस हारने वाले कप्तान बन गए हैं। रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित ने वनडे में लगातार 12वीं बार टॉस गंवाया। उनसे पहले वेस्टइंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा के नाम इस प्रारूप में लगातार 12 मैचों में टॉस हारने का रिकॉर्ड दर्ज है।