रोहित शर्मा ने हैट्रिक कैच छोड़ने के बाद अक्षर पटेल से हाथ जोड़कर मांगी माफी
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत-बांग्लादेश मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्लिप में कैच छोड़ दिया जिससे ऑल-राउंडर अक्षर पटेल अपने पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने से चूक गए और इसके बाद शर्मा ने पटेल से माफी मांगी। एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें शर्मा हाथ जोड़कर पटेल से माफी मांगते दिख रहे हैं।