रोहित शर्मा 500 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ODI रोहित का 274वां ODI और 500वां इंटरनैशनल मैच है। सचिन तेंदुलकर 664 मैचों के साथ इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। भारतीयों में उनके बाद विराट कोहली (551), एमएस धोनी (538) और राहुल द्रविड़ (509) हैं।