रोहित शर्मा बने एक से अधिक ICC ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के साथ ही रोहित शर्मा एक से अधिक आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भी जीता था। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जीता था।