रोहित शर्मा बने बतौर ओपनर 16000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय
रोहित शर्मा शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में 6 रन बनाते ही बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले भारत के लिए केवल वीरेंद्र सहवाग ने बतौर ओपनर 16,000 रन बनाए थे। रोहित ने यह मुकाम बतौर ओपनर अपनी 348वीं पारी में हासिल की है।