रोहित शर्मा बने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। 38 वर्षीय रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में 46 रन बनाते ही सौरव गांगुली (11,221 रन) को पीछे छोड़ा। इस मैच में रोहित 73 (97) रन बनाकर आउट हुए।