रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने पर विराट कोहली ने कसा तंज? वायरल हुआ पोस्ट, जानें सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली ने रोहित शर्मा से कप्तानी छिनने पर तंज कसा है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से झूठा है और इसे एआई टूल्स का इस्तेमाल करके बनाया गया था। विराट की ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसी कोई स्टोरी कभी पोस्ट ही नहीं हुई है।