रोहित शर्मा से पूछा गया, 'किस गेंदबाज़ को छक्के मारना है पसंद?'; उन्होंने दिया जवाब
रोहित शर्मा से एक इवेंट में पूछा गया, "आपको किस गेंदबाज़ को छक्के मारना पसंद है?" रोहित ने जवाब दिया, "सभी लोग हैं यार...किसी भी बॉलर के सामने बैटिंग करता हूं तो यही सोचता हूं कि उसको मारना है मुझे। किसी के बारे में नहीं बोल सकता...मेरी ऐसी सोच होती है कि जो सामने आएगा, उसे प्रेशर में डालना है।"