inshorts

रोहित संग ओपनिंग करने वाले खिलाड़ी को सिर में लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर गए मैदान से बाहर

जयपुर (राजस्थान) में खेले गए विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच के दौरान मुंबई के खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी को एक कैच पकड़ने के दौरान सिर-गर्दन में गंभीर चोट आ गई जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाना पड़ा। अंगकृष, उत्तराखंड की टीम के खिलाफ फील्डिंग कर रहे थे। गौरतलब है कि वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हैं।