राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में कांग्रेस लगाएगी रोज़गार मेला, 100 कंपनियां देंगी नौकरी
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 19 जून को तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में बड़े स्तर पर रोज़गार मेला लगाने का निर्णय लिया है। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसमें लगभग 100 प्रतिष्ठित कंपनियां 5,000 से अधिक युवाओं को रोज़गार देने के लिए मौके पर ही नियुक्ति करेंगी।