संसद में राहुल गांधी पर भड़के अमित शाह, कहा- मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूंगा

लोकसभा में SIR पर बहस के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, "मेरे द्वारा की गई 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस पर डिबेट करते हैं...अमित शाह जी, मैं आपको चुनौती देता हूं।" इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह भड़क गए और कहा, "आपकी मर्ज़ी से संसद नहीं चलेगी, मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूंगा।"