उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की सज़ा दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा निलंबित किए जाने के बाद रेप पीड़िता ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। पीड़िता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलना चाहती है। पीड़िता ने फैसले को 'काल' बताते हुए कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।