राहुल गांधी से मिले सुलतानपुर के मोची रामचेत, भेंट कीं अपने हाथों से बनाई चप्पलें
सुलतानपुर (यूपी) के मोची रामचेत और उनके परिवार ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने गले लगाकर रामचेत का स्वागत किया और रामचेत ने सोनिया व प्रियंका गांधी को अपने हाथों से बनाई चप्पलें भेंट कीं।