राहुल जी, आप पापाजी भी को ले आएं तो भी कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हट सकता: CM भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक चुनावी जनसभा में अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर ज़ुबान फिसल गई। उन्होंने कहा, "राहुल जी, आपकी तो बात छोड़िए, आप अपने पापाजी भी को ले आएं तो भी कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हट सकता।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस के लोगों को देश और प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं, इन्हें वोट चाहिए।"