पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने 15 नवंबर 2003 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 29 मिनट में 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। भारत ने 145 रनों से मैच जीता था। द्रविड़ के नाम कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह के साथ संयुक्त रूप से भारत के लिए दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है।