राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन के साथ मतभेद की खबरों पर दी प्रतिक्रिया

आरआर के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान संजू सैमसन संग मतभेद की खबरों पर कहा है, "मुझे नहीं पता...ये खबरें कहां से आ रही हैं...संजू और मैं...एक ही पेज पर हैं।" दरअसल, डीसी के खिलाफ सुपर ओवर के लिए रणनीति बनाए जाने के दौरान टीम हडल में सैमसन नहीं थे जिसके बाद सैमसन-द्रविड़ में मतभेद की खबरें आई थीं।