राहुल सभी 11 पोज़िशन पर बल्लेबाज़ी कर चुके हैं, यह काफी मुश्किल है: ग्लेन मैक्ग्रा
पूर्व ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्ग्रा ने भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल की तारीफ करते हुए उनके लिए सहानुभुति जताई है। उन्होंने कहा, "राहुल सभी 11 पोज़िशन पर बल्लेबाज़ी कर चुके हैं। उनकी एक फिक्स पोज़िशन नहीं है...यह करना काफी मुश्किल है।" ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में राहुल को अक्षर पटेल के बाद बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया था।