चैंपियंस ट्रॉफी में मैच के दौरान मोहम्मद शमी के रोज़ा न रखने पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रिज़वी समेत कई लोगों द्वारा आलोचना किए जाने के बाद उन्हें दिल्ली की मोती मस्जिद के इमाम मौलाना अरशद का साथ मिला है। मौलाना अरशद ने कहा, "शमी को ट्रोल करने वाले...न तो इस्लाम जानते हैं और न ही कुरान...उन्हें इसकी छूट है।"