रोज़ 3 अंडे खाकर डॉक्टर ने घटाया 38 किलो वज़न, गिनाए इसके फायदे

दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर शुभम वत्स के अनुसार, उन्होंने रोज़ाना 3 अंडे खाकर 3-वर्षों में अपना 38 किलोग्राम वज़न घटाया है। उन्होंने कहा कि रोज़ 3 अंडे खाने से 18 ग्राम प्रोटीन मिलता है और यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। अंडे का पीला भाग लिवर के फैट को ब्रेकडाउन करता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।