रोज़ 8 बोतल वाइन गटकने वाली महिला ने बताया कैसे एक घटना ने उसे शराब से किया दूर

रोज़ 8 बोतल वाइन गटकने वालीं लंदन की सारा (46) ने बताया है कि बेटी की दोस्त की बर्थडे पार्टी में शर्मिंदगी भरी घटना के बाद उन्होंने शराब छोड़ दी। बकौल सारा, 2019 में वह पार्टी में बाथरूम में शराब पीकर बेहोश हो गई थीं व उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जिसके बाद उन्होंने शराब छोड़ने का फैसला किया।