inshorts

रोज़ कितने रुपए जमा कर हर महीने निवेश करें जिससे 10, 15 या 20 साल में बन जाएंगे करोड़पति?

एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक, रोज़ ₹200 जमा कर हर महीने म्यूचुअल फंड में एसआईपी के ज़रिए निवेश करने पर 12% की वार्षिक दर से रिटर्न मिलने पर 25 साल में यह ₹1 करोड़ बनेगा। इसी तरह रोज़ ₹366, ₹733 और ₹1500 जमा कर हर महीने निवेश करने पर क्रमश: 20 साल, 15 साल और 10 साल में ₹1 करोड़ बनेगा।