रोज़ खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन करने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
हिमालयन अयंगर योग केंद्र (हिमाचल प्रदेश) के संस्थापक शरत अरोड़ा ने बताया है कि रोज़ खाली पेट तुलसी पत्ते का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उनके मुताबिक, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने, पाचन क्रिया को सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने, श्वसन तंत्र को मज़बूत और तनाव व चिंता को कम करने में सहायक होता है।