चेन्नई के शख्स सुदर्शन साह अपनी पत्नी के साथ मिलकर रोज़ाना 3,000 तोतों को खाना खिलाते हैं। वह रोज़ाना 60 किलो चावल, 8-10 किलो मूंगफली और हर सीज़न के फल खिलाते हैं। इसके साथ ही वह 150 बकरियों, 50 बिल्लियों, कुत्तों और कबूतरों को भी खाना खिलाते हैं। सुदर्शन को भारत का पैरेट मैन कहा जाता है।