गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, रोज़ाना अंडे खाने से दिमाग, मांसपेशियों, आंखों और हड्डियों की सेहत को फायदा मिल सकता है। अंडों में मौजूद कोलीन याददाश्त, प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और जर्दी में मौजूद ल्यूटिन व ज़ियाजैंथिन आंखों के लिए फायदेमंद हैं। बकौल डॉक्टर, अंडे में मौजूद विटामिन D कैल्शियम के अवशोषण में भी मदद करता है।