पाकिस्तानी वनडे कप्तान मोहम्मद रिज़वान से एक इवेंट में पूर्व पाकिस्तानी पेसर वहाब रियाज़ ने पूछा कि उन्हें किस गेंदबाज़ का सामना करना सबसे मुश्किल लगता है? रिज़वान ने जवाब दिया, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया था...तब जॉश हेज़लवुड का सामना करना मेरे लिए कठिन था...लेकिन जैसे-जैसे समय गुज़रा तो अब जसप्रीत बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल लगता है।"