रीढ़ की हड्डी में होने वाला दर्द 'स्पाइनल कोर्ड कैंसर' का हो सकता है लक्षण

हड्डियों में हो रहा दर्द पोषण की कमी और रीढ़ की हड्डी में दर्द 'स्पाइनल कोर्ड कैंसर' का लक्षण हो सकता है। गाज़ियाबाद मैक्स हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन गौरव बत्रा के अनुसार, प्राइमरी स्टेज पर रीढ़ की हड्डी-टिश्यूज़ में कैंसर का सेल बनता है और सेकेंडरी स्टेज में कैंसर किसी और अंग से शुरू होकर रीढ़ की हड्डी तक फैलता है।