रईस समझकर जिसके साथ भागी लड़की वह निकला पुताई करने वाला मज़दूर, इंस्टाग्राम पर मिले थे
शहडोल (एमपी) में इंस्टाग्राम पर एक लड़के की लग्ज़री लाइफस्टाइल और फर्ज़ी रईसी देखकर एक कॉलेज छात्रा उसके साथ फरार हो गई लेकिन बाद में लड़का असल में पुताई करने वाला मज़दूर निकला। लड़का जब भी आलीशान मकानों में पुताई करने जाता तो वहां के खूबसूरत कोनों, महंगी गाड़ियों और आलीशान बैकग्राउंड के साथ तस्वीरें खींचकर रील बना लेता था।