रक्षा सचिव के 'डिफेंस में FDI बढ़ाने' वाले बयान के बाद उछले डिफेंस कंपनियों के शेयर

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के डिफेंस सेक्टर में एफडीआई बढ़ाने पर विचार करने के बयान के बाद बुधवार को डिफेंस कंपनियों के शेयरों में उछाल आया। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में 11.12%, कोचिन शिपयार्ड में 5.14%, भारत डायनेमिक्स लिमिडेट के शेयरों में 3.81%, एचएएल के शेयरों में 0.52% और गार्डन रीच के शेयरों में 10.59% का उछाल आया।