रक्षा मंत्री ने एलओसी पर प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारियों की तैनाती को दी मंज़ूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना (टीए) की महिला अधिकारियों को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर इसकी इंजीनियर रेजिमेंट के साथ तैनाती की मंज़ूरी दे दी है। बकौल रक्षा मंत्रालय, अब महिला अधिकारी भी अपने पुरुष सहयोगियों के साथ समान रूप से सेवा देंगी और अनुभव के आधार पर टीए में महिला अधिकारियों के लिए और अधिक नियुक्तियां बढ़ाई जाएंगीं।