रक्षा मंत्री राजनाथ ने रेज़ांग ला में नवनिर्मित युद्ध स्मारक का किया उद्घाटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख के रेज़ांग ला में नवनिर्मित युद्ध स्मारक का गुरुवार को उद्घाटन किया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 1962 की रेज़ांग ला की जंग के शहीदों के सम्मान में बनाए गए इस स्मारक में 2020 में गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के नाम जोड़े गए हैं।