रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ के 27 इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स का किया वर्चुअल उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए 27 इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन किया। समारोह के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, ''आज के युग में दूरी किलोमीटर में नहीं बल्कि घंटों में नापी जाती है। बीआरओ ने सड़क व सुरंगों के निर्माण से स्थानों के बीच की दूरी को कम कर दिया है।''